बरेली

एक साल से महिला अभियंता को प्रताड़ित कर रहे आरोपी पर होगी कड़ी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। विवादों से घिरे डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष देवदत्त पचौरी के खिलाफ शिकंजा कसने लगा है। महिला इंजीनियर के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में जांच कमेटी ने उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। रिपोर्ट अधिशासी अभियंता के जरिये उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। वैसे, यह मामला एक साल से चल रहा था, लेकिन जिम्मेदारों ने इसे दबाए रखा। अब अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।महिला इंजीनियर से अभद्रता मामले में अति तो तीन अप्रैल 2024 को तब हो गई, जब मुख्य अभियंता का विदाई समारोह हुआ था। आरोप है कि जेई पचौरी ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज और अभद्र टिप्पणी की थी। एक अभियंता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे भी भला-बुरा कहा था। खबर मिली है कि जांच टीम ने कुछ प्रत्यक्षदर्शी अभियंताओं के बयान दर्ज किए हैं। इसी के बाद जेई देवदत्त पचौरी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। अधीक्षण अभियंता ने मामले को दबाए रखा गया। इससे आरोपियों के हौसले बढ़ते रहे। नतीजा यह हुआ कि आरोपों से घिरे जेई ने पिछले महीने ही एक अभियंता की पत्नी को भी छेड़ दिया। उसने वीडियो बनाया, महिला ने विरोध किया तो उसे अपशब्द कहे।
अब तक की गई कार्रवाई
डीएम ने आरोपी जेई देवदत्त पचौरी व आशीष यादव के विरुद्ध अनुशासनहीनता एवं दुराचरण में लिप्त होने के कारण उनका स्थानांतरण बरेली से अन्य जिले में करने की सिफारिश की है। इसके लिए उन्होंने प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button