रामपुर शाहबाद

ड्रोन की अफवाहो पर ना दें ध्यान, मित्तरपुर में चौपाल लगाकर लोगों को समझते, कोतवाल पंकज पंत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। ड्रोन अफवाह जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी पंकज पंत ने रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम मित्तरपुर अहरोला और मंगोली में चोपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया पुलिस ने कहा कि नगर ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के होने की सूचना तत्काल पुलिस को दे। ड्रोन की अफवाहों पर ध्यान ना दें। सोशल मीडिया का प्रयोग सकारात्मकता के लिए करें। प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत और हल्का कांस्टेबल कोशिंदर द्वारा अपने अपने क्षेत्र में ड्रोन व गांवों में फैल रही अफवाहों को लेकर लोगों को ड्रोन के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि कुछ लोग स्वयं के ड्रोन को उड़ाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए प्रसारित कर रहे हैं। इस मौके पर नावेद नबी कामिल आमिल खान राजीव आदि लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button