झामुमो नेता सह- समाजसेवी की निधन बालूमाथ में शोक की लहर
Wave of mourning in Balumath due to death of JMM leader and social worker

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार जिला के बालूमाथ तेली टोला ग्राम निवासी युवा समाजसेवी सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हरि साव 50 वर्ष का आकस्मिक निधन सोमवार को आहले सुबह 5:00 बजे पैतृक आवास भामाशाह नगर बालूमाथ में हो गया। वे पिछले दो माह से बीमार थे ।हरी साव का निधन की खबर बालूमाथ में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। हरी साव पिछले दो दशक से राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय थे। साथ में कई सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे ।वे अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्री छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को बालूमाथ मुक्ति धाम में किया गया । इधर शोक प्रकट करने वालों में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री, सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्र उपाध्यक्ष बैजनाथ राम, उनके पुत्र प्रभात कुमार,दीपक, बालूमाथ जेएमएम प्रखणड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, बारियातू प्रखणड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, मोहम्मद होजैफा, लाल आशीष नाथ शाहदेव,आरजेडी प्रखण्ड अध्यक्ष लवकुश यादव, कांग्रेस युवा नेता अजय राम, भाजपा नेता प्रेम प्रसाद गुप्ता,कुमार, अर्जुन साव, प्रयाग साहू, समाजसेवी जावेद अख्तर, मोहम्मद शमीम, सुरेंद्र गुप्ता , ऐश्वर्या उराँव, त्रिवेणी साहू ,मनोहर साहू, अरशद आज़मी, संजय राम, कुतुबुद्दीन, बारियातू मुखिया संघ अध्यक्ष राजीव भगत, सखेन्द्र साव, कन्हाई साब , मुंशी साव,संदीप साहू, मोहर साहू ,झारी साव समेत कई लोगों ने शोक प्रकट किया है।



