अलवर
नाले-सड़क पर मॉल और ब्लिंकिट का अतिक्रमण,, नगर निगम बना मूकदर्शक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर : शहर का अंबेडकर सर्किल, जो कभी सुचारू ट्रैफिक और योजनाबद्ध निर्माण का प्रतीक था, अब अराजकता और अतिक्रमण का गढ़ बनता जा रहा है। शहर के इस प्रमुख चौराहे पर एक निजी मॉल और ई-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट (Blinkit) द्वारा खुलेआम सड़क और नाले पर कब्जा कर लिया गया है, और हैरानी की बात यह है कि नगर निगम पूरी तरह मूकदर्शक बना बैठा है।
वहीं मॉल प्रबंधन ने सरकारी नाले पर लगभग 10 फुट तक पक्का निर्माण कर उसे अपनी निजी पार्किंग में तब्दील कर दिया है। सवाल यह है कि मॉल की असली पार्किंग कहां है। क्या मॉल को पार्किंग की स्वीकृति मिली थी या नहीं।। नियमों के अनुसार मॉल में बेसमेंट पार्किंग होनी चाहिए, लेकिन वहां अब ब्लिंकिट (Blinkit) का संचालन हो रहा है।
ब्लिंकिट (Blinkit) के पास न तो वाहन पार्किंग की व्यवस्था है और न ही ट्रैफिक मैनेजमेंट की कोई समझ,, उनके सैकड़ों कर्मचारी दिनभर अपनी दोपहिया गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं, जिससे हर रोज अंबेडकर सर्किल से स्कीम-2 की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जाम हो जाता है। स्कूल और कोचिंग की छुट्टी के टाइम पर तो हालात इतने बदतर हो जाते हैं कि न छात्रों का निकलना संभव होता है, न आम जनता का,
सबसे चिंताजनक बात तो यह है कि नगर निगम इस पूरे मामले में आंखें मूंदे बैठा है। न तो अतिक्रमण हटाया गया है और न ही कोई नोटिस जारी किया गया है। क्या निगम को इन बड़ी कंपनियों से डर लगता है या सब कुछ समझौते के तहत हो रहा है।
खैर यह देखना होगा कि नगर निगम अलवर अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद भी अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई करेगा भी या नहीं।



