बेतुल

समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया जी) के विचार आज भी प्रासंगिक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी कार्यालय, बरेली में श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया जी) की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष  शिव चरन कश्यप ने कहा  श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी ने सामाजिक न्याय और समता का जो सपना देखा था, उसे समाजवादी पार्टी साकार कर रही है।महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी  ने कहा समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र जी की लड़ाई केवल सत्ता के लिए नहीं, समाज के अंतिम व्यक्ति की खुशहाली के लिए थी।डॉ. राजेश पराशरी ने कहा जनेश्वर मिश्र जी का जीवन सत्य, संघर्ष और समाजवाद का प्रतीक है।गोष्ठी का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।इस मौके पर पूर्व विधायक श्री विजय पाल सिंह ,जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र यादव,समर्थ मिश्रा,मो मुस्ताक अहमद, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, सुरेंद्र मिश्रा, डॉ जीराज यादव,जिला सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव,सूरज यादव,ओमपाल यादव,फरहान अली खा, प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष अतुल पराशरी, अविनास मिश्रा, बलराम यादव सिंटू पाठक ने अपने विचार रखे कार्यक्रम में सुधीर शर्मा,धर्मेंद्र मिश्रा,जितेंद्र मुंडे,रामसेवक प्रजापति,संजीव कश्यप,पुनीत मिश्रा,नितेश शर्मा,अनिकेत शर्मा संदीप मौर्य,अनुज प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button