अमरोहा

डीएम ने छात्रों को जीवन लक्ष्य के लिए प्रेरित किया 

सैद नगली के सरस्वती शिशु मंदिर में मेला आयोजित डीएम एसपी रहे मौजूद 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के सैद नगली नगर पंचायत में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डॉक्टर प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती पर विज्ञान मेंले लिखा आयोजन किया गया l कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार ने किया l कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से हुआ l विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया l छात्रों ने विज्ञान नाटिका प्रस्तुत की l इसमें वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से समाज में फैलें अंधविश्वास और आंडबरों को दर्शाया गया l मुख्य वक्ता अक्षि अग्रवाल ने विद्या भारती के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला l जिला कार्यवाहक होशियार सिंह ने भारत की प्राचीन शिक्षा पद्धति के बारे में जानकारी दी l जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने छात्रों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया l पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने यातायात नियमों का पालन करने पर चर्चा की l जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार ने छात्रों को विज्ञान मॉडलों की सराहना की l उन्होंने इंस्पायर अवार्ड योजना में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया l कार्यक्रम में सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रदेश में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया l अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में फलदार और औषधीय पौधे भी लगाए l इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और अभिभावक मौजूद रहे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button