बेतुल
बैतूल आठनेर में योजनाओं की समीक्षा के बाद संयुक्त संचालक ने किया पौधारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग नर्मदापुरम संभाग के संयुक्त संचालक आर एस मंडलोई शुक्रवार को आठनेर पहुंचे। स्थानीय विश्रामगृह में उन्होंने नगर परिषद आठनेर में प्रचलित सभी प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में विशेष रूप से राजस्व वसूली, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, जलकर वसूली, सीएम हेल्पलाइन, निकाय के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य, वाटर सप्लाई सहित अन्य समस्त योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।
श्री मंडलोई के आठनेर आगमन पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप, उपाध्यक्ष विनय रामदयाल जीतपूरे तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के एस उइके द्वारा विश्रामगृह में पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।समीक्षा बैठक के बाद संयुक्त संचालक आर एस मंडलोई द्वारा हरित क्रांति अभियान के अंतर्गत स्थानीय पुलिस ग्राउंड के पास पौधारोपण किया गया। इस दौरान नगर परिषद के समस्त शाखा प्रभारी तथा कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।


