हापुड़

तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के एक दर्जन गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी

लोगों को सता रहा परिवार और पशुओ के खाने पीने की चिंता

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

प्रशासन के द्वारा गांवों में पहुंचाई जा रही खाद्य सामग्री 

डीएम अभिषेक पांडे ने बोट में बैठकर किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण 

हापुड़  (यूपी) – तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का जलस्तर लगातार बढता ही जा रहा है। यहां गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और गंगा का पानी घाटों से सटे गांवों में प्रवेश कर गया है । जहां रहने वाले ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया हैं। गंगा किनारे रहने वाले ग्रामीणों को फसलों और पशुओं के लिए चारे के साथ-साथ गांव में अब अपने खान-पान की भी चिंता सता रही है।

हापुड़ डीएम अभिषेक पांडेय बाढ़ के पानी में जाकर स्वयं बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हाल-चाल जान रहे है। और ऐसे में उन्हें खाने पीने की सामग्री भी वितरण करा रहे हैं ।  बिजनौर बैराज से एक लाख दस हजार क्यूसिक पानी फिर छोड़ जाने से जलस्तर 199.48 मीटर पहुंच गया है । जिसके कारण पानी बढ़ने से अब खादर क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों में पानी पहुंच गया है । बढ़ते जल स्तर से जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखाई दे रहा है । शहर को जोड़ने वाले मार्गों पर 2 से 3 फुट जल भराव हो गया है । जिसके चलते  गढ़ प्रशासन अलर्ट मोड पर है।  बाढ़ ग्रस्त इलाकों में ट्रैक्टर,बुग्गी,नावो का सहारा लेकर अधिकारी पहुंच रहे ।

गढ़मुक्तेश्वर इंस्पेक्टर नीरज कुमार व ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव ट्रैक्टर और नावों के माध्यम से बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पहुंच रहे है। ट्रैक्टर और नावों के माध्यम से बाढ़ ग्रस्त गांवो मे लोगों के लिए खाने-पीने की सामग्री पहुंचा रहे हैं। टापू पर बसे गंगानगर में बाढ़ पीड़ितों के लिए गढ़ कोतवाल और ब्रजघाट चौकी प्रभारी खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे और लोगों को  वितरित की ।पुलिस ने गंगानगर वासियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है । ऐसी स्थिति में रक्षाबंधन पर आज छोटी बच्चियों ने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाल नीरज कुमार व ब्रजघाट चौकी प्रभारी इन्द्रकान यादव को राखी बांधी। यह तस्वीरें बयां कर रही है कि आपदा के समय में पुलिस किस तरह से लोगों के बीच पहुंच रही है और उनके लिए राहत सामग्री पहुंचा रही है।

गंगा नगर के रहने वाले ग्रामीण नरेश ने बताया कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है । और अब तो पहले से ज्यादा हो गया है। राशन की कोई व्यस्था नहीं थी लेकिन अब पुलिस के द्वारा थोड़ा राशन दिया जा रहा है । जैसे हमें ब्रेड दे रहे , बिस्किट दे रहे हैं । हम बहुत दुखी है आज रक्षाबंधन है और पानी की वजह से हमारी बहन घर नहीं आ पाई हैं । जबकि वहीं हापुड जिला प्रशासन और हापुड पुलिस द्वारा बाद प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है ।

हापुड़ के डी एम अभिषेक पांडे ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लठीरा, मेला रोड सहित कई क्षेत्र का निरीक्षण किया है । डीएम अभिषेक पांडे ने बोट में बैठकर गंगा नदी के जलभराव और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण भी किया । बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन और पशुओं के चारे की व्यवस्था कराई जा रही है ।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button