हापुड़

हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ, देशभक्ति गीतों से गूंजा नगर पालिका हाल

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम की प्रेरणादायी अपील, सभी अतिथियों का किया आभार

 

हापुड़। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 अगस्त 2025 से 12अगस्त तक चलने वाला हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका हाल में बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। शहीद स्तम्भ पर दीवान पब्लिक स्कूल एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओ ने सुंदर तिरंगे की रंगोली बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर मौजूद रहीं, जबकि विशेष अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु गौतम, डीआईओएस डॉ. श्वेता पुठिया, भाजपा जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह, क्षेत्रीय मंत्री कविता म्हात्रे, जिला मीडिया संयोजक जतिन साहनी, प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल हिम्मतपुर शैलजा कुमारी और प्रधानाचार्य शुभ्रा अवस्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। गणेश वंदना दीवान पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत की, जबकि एसएसवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने देश की शान और सामाजिक संदेश से ओत-प्रोत नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। दीवान पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, वहीं आर्य कन्या पाठशाला की छात्राओं ने “जीत पर” सामूहिक भाव व्यक्त किया। दीवान पब्लिक स्कूल की छात्रा द्वारा संस्कृत श्लोक पाठ का गायन भी किया गया, जिसने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। मंच संचालन डॉ. वंदना वशिष्ठ ने किया।
सभी अतिथियों ने नगरपालिका में विभाग द्वारा लगायी गयी स्टालों पर भ्रमण किया।बाल विकास, उद्योग विभाग, एन आर एल एम आदि द्वारा अपने स्टाल लगाए गए। जहां से आगंतुकों ने विभिन्न जानकारियां प्राप्त की।
अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर ने कहा कि “आजादी का अमृत महोत्सव आत्मकथा का अमृत है, जो हमें अपनी आज़ादी की कहानी और बलिदान को याद करने का अवसर देता है।” मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने परीक्षा परिणामों में शत-प्रतिशत गुणवत्ता लाने का संकल्प लें और शिक्षा व कार्य के प्रति निष्ठा के साथ तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल झंडा लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि यह देशप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और विद्यालयों के बच्चों के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि हापुड़ में आजादी का अमृत महोत्सव केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि सच्चे मन से मनाया जाने वाला राष्ट्रोत्सव है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम के प्रेरणादायी शब्दों ने कार्यक्रम को विशेष रूप से यादगार बना दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button