गोड्डा
पथरगामा के चिलकारा में जमीन विवाद, दो पक्षों मे मारपीट कई लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा : चिलकारा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि घटना में एक पक्ष से राधाकांत रमानी, हराधन रमानी, हरेंद्र रमानी व राधाकांत रमानी एंव दूसरे पक्ष से मधु रमानी, विष्णु रामानी, परमानंद रामानी, सुबल रमानी, बासुदेव रमानी, सोनी देवी, धनेश्वर रामानी, महावीर रमानी आदि शामिल थे।
वहीं, इस झड़प में हरेंद्र रमानी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसे सात टांके लगाए गए हैं। वहीं, राधाकांत रमानी के पैर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। हराधन रमानी की कमर टूटने की बात सामने आई है। जबकि राधाकांत रमानी की मां की कमर में गंभीर चोटें हैं, जिससे उन्हें चलने-फिरने में भारी कठिनाई हो रही है।
राधाकांत रमानी ने बताया कि पूर्व में इस विवाद को लेकर अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को लिखित रूप से अवगत कराया गया था। सभी घायलों को सदर अस्पताल, गोड्डा रेफर कर दिया गया है। पथरगामा थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




