रामपुर शाहबाद
शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम पट्टी फाजिलाबाद में किसान कि संदिग्ध परिस्थिति में मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। शाहाबाद क्षेत्र के पट्टी फाजिलाबाद गांव में लगभग 70 बर्षीय किसान सतवीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजनों के अनुसार शाम के 4:00 बजे अपने खेत में पेड़ लगाने गए थे पेड़ लगाने के बाद न लौटने पर परिवार वालों ने तलाश किया तलाश करने पर रास्ते से कुछ दूरी पर कुंडा नामक प्रसिद्ध जल स्रोत के पानी में उतरती मिली रात्रि 11:00 बजे पुलिस ने पंचनामा भर के लाश पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेजा परिवार में सतवीर के बड़े बेटे सुरेश के द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार के लिए किसान सतवीर सिंह की लाश को गांव लाया गया परिवार का रो रो कर बुरा हाल और गांव में ही उनकी अंत्येष्टि की गई पुलिस प्रशासन ने परिवार वालों से पोस्टमार्टम के आधार पर जांच कर कार्यवाही का अस्वाशन दिया।



