ललितपुर

कटरा बाजार में डिब्बा-खोखा किये जायेंगे व्यवस्थित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
ललितपुर। एसडीएम सदर/प्रशासक मनीष कुमार के निर्देशन व अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद अफजुल रहमान, पार्षद गिरीश पाठक सोनू, पार्षद प्रतिनिधि अमरदीप रजक की उपस्थिति में पालिका सभागार में मोहल्ला कटरा बाजार में डिब्बे-खोखे रखकर व्यवसाय कर रहे दुकान व्यवसायियों के बीच डिब्बों-खोखों को व्यवस्थित कर कटरा बाजार में शौचालय के निर्माण किये जाने हेतु बैठक आयोजित की गई। ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने समस्त दुकान व्यवसायियों को निर्देशित किया कि कटरा बाजार वार्ड नंबर 10 में आप लोगों द्वारा जो डिब्बे खोखे रखे गए है, उनके चलते एक ओर बाजार में आवागमन भी बाधित होता है तो वहीं दूसरी ओर मुख्य बाजार में शौचालय का भी अभाव बना हुआ है। बाजार में आने वाले खरीदकर्ताओं के लिए शौचालय न होने से काफी परेशानी होती है। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए समस्त डिब्बा-खोखा रखकर व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों व्यवस्थित किये जाने हेतु पालिका द्वारा इन्हें व्यवस्थित किया जा रहा है। उक्त पर समस्त दुकान व्यवसायियों द्वारा सहमति व्यक्त की गई। बैठक में अतिक्रमण प्रभारी/कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, नजूल लिपिक सुधीर रावत, पुरूषोत्तम कुशवाहा, धीरेन्द्र सहित दुकान व्यवसायी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button