पंचमुखी मंदिर संस्कृत पाठशाला में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का भव्य आयोजन

बागपत। पंचमुखी मंदिर स्थित संस्कृत पाठशाला में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पाठशाला के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों से देशभक्ति का जज़्बा जगाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
देशभक्ति गीत, कविताएं, नृत्य-नाटिकाएं और वाद्य यंत्रों पर देश के तराने प्रस्तुत कर बच्चों ने ऐसा माहौल बनाया कि उपस्थित दर्शक भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम में आज़ादी के दीवानों के बलिदान को याद किया गया और बच्चों ने देश की एकता, अखंडता और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथि और गणमान्यजन रहे मौजूद
इस अवसर पर संस्कृत पाठशाला के अध्यक्ष देवकुमार शर्मा, केडी शर्मा, अजय निर्वाल, कुलदीप बडोली, संदीप बडोली, विशाल जैन, राधेश्याम फौजी, मातृशक्ति मनीषा सिसोदिया, आलोक शास्त्री प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी जनपद बागपत आचार्य पुष्पेंद्र, सभासद पोविंद्र, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक रकमसिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, विशु सैनी, राजू, सचिन, बॉबी पंडित एवं मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मलानिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
देशप्रेम का संदेश
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की संस्कृति, भाषा और मूल्यों को संरक्षित रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।



