अमरोहा

विधानसभा और पंचायत चुनाव में डबल ड्यूटी का विरोध:

 अमरोहा के बीएलओ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, एक ड्यूटी कटवाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमरोहा जनपद कि हसनपुर तहसील में बूथ लेवल अधिकारियों( बीएलओ) ने डबल ड्यूटी के खिलाफ आवाज उठाई है l बीएलओ ने सोमवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा l
बीएलओ का कहना है कि उनकी ड्यूटी पहले से ही विधानसभा चुनाव में लगी हुई है l इसके अलावा अब उन्हें पंचायत में भी दूर दराज के क्षेत्रों में ड्यूटी दी गई है l बीएलओ के अनुसार दो अलग-अलग स्थानो पर ड्यूटी करने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा l
उन्होंने मांग की है कि उनकी ड्यूटी एक स्थान पर लगाई जाए l इससे वे अपने कार्य को ईमानदारी से कर पाएंगे l साथ ही उन्होंने अपनी अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान की भी मांग की है l
ज्ञापन देने वालों में मोमराज सिंह, भूरे सिंह, तोशीद खान, प्रीति पाल सिंह, अंकेश, जसवंती, भारत सिंह, जगत सिंह, ग्रीन चंद, सौदान सिंह, और कुलदीप सिंह शामिल थे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button