फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया जज़्बा, रोहित यादव ने बढ़ाया हौसला
Players showed passion in football tournament, Rohit Yadav boosted their morale

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। यादव सपोर्टिंग क्लब तेतुलिया द्वारा आयोजित 6 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच में मां तारा इलेवन पुरुलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरसा एफ.सी. धनबाद को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि रहे रोहित यादव ने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य की नींव है। फुटबॉल जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की ताकत पैदा करते हैं। आज खिलाड़ियों ने मैदान में अपना जज़्बा दिखाया है, वही आने वाले समय में जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे। मैं सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और आशा करता हूँ कि यह खेल यात्रा उन्हें नई ऊँचाइयों तक ले जायेगी। खेल मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक जुटे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए गये। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक प्रत्याशी रोहित यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किया। विशिष्ट अतिथि धर्माबांध थाना प्रभारी मनोज पांडे भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था।



