रामपुर शाहबाद

चन्दरपुर खुर्द के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
रामपुर,सैफनी । ग्राम चन्दरपुर खुर्द के ग्रामीणों ने रामगंगा नदी किनारे पत्थर डलवाने और बैरूआ से होकर आ रहे रास्ते पर पुल बनवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी रामपुर को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों का कहना है कि खेती-बाड़ी करने और बीमारों को इलाज के लिए ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले सैफनी के नीचे से रामगंगा में पानी बहता था, लेकिन अब पानी रझेड़े की ओर बह रहा है। इससे चन्दरपुरा के खेतों की जमीन कटान की चपेट में आ रही है।ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते किनारे पर पत्थर नहीं डलवाए गए और पुल का निर्माण नहीं कराया गया, तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button