अमरोहा

अमरोहा के कॉलेज में अंबेडकर के चित्र को लेकर विवाद

छात्रों और स्टाफ के बीच नोकझोक, भीम आर्मी नेता पहुंचे, पुलिस ने संभाली स्थिति 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर स्थित राजकीय महाविद्यालय डिग्री कॉलेज में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया l एक छात्र ने प्राचार्य के कार्यालय के बाहर गैलरी में बाबा साहब का चित्र लगा दिया l इस पर कॉलेज स्टाफ और छात्रों के बीच तनाव की स्थिति बन गई l विवाद की सूचना मिलते ही भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष मोनू सागर और बीआर अंबेडकर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी कॉलेज पहुंच गए l मोनू सागर ने आरोप लगाया कि कॉलेज स्टाफ का बाबा साहब के प्रति रवैया उचित नहीं था l उन्होंने कहा कि चित्र लगाने वाले छात्र को धमकी दी गई l कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने स्पष्ट किया कि बाबा साहब का चित्र पहले से ही उनके कार्यालय में सम्मान के साथ लगा हुआ है l छात्र ने बिना किसी को सूचित किए गैलरी में चित्र लगा दिया था l स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची l पुलिस ने उत्तेजित छात्रों को समझा बूझाकर शांत किया l मामले को सुलझाते हुए छात्र द्वारा गैलरी में लगाए गए बाबा साहब के चित्र को वहीं रहने दिया गया l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button