रामपुर शाहबाद
भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा पर किसानों के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। भाकियू के जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह गिल की अध्यक्षता में शाहबाद में किसानों संग बैठक की गई। बैठक में बहादराबाद में टोल पर किसानों संग अमानवीय और दुर्व्यवहार की निंदा की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि निहत्थे किसानों पर लाठी चार्ज करना बहुत ही निंदनीय है। इस मामले पर शीर्ष नेतृत्व का जो भी आदेश होगा, उनका पालन किया जाएगा। रामपुर का किसान तैयार बैठा है। साथ ही साथ 24 अगस्त को किसान यूनियन के मुख्यालय सिसौली पर आयोजित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में किसानों से पहुंचने का आवाहन किया गया। उस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव चौधरी सुनील कुमार, युवा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, जिला प्रमुख प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह, जिला महासचिव होरी लाल लोधी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नाजिम सिद्दीकी, युवा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष चौधरी सुंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव, युवा तहसील अध्यक्ष नवनीत चौधरी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

