रामपुर शाहबाद

सर्किल रेट के अनुसार ही व्यापारियों को देना होगा पगड़ी शुल्क 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर पंचायत द्वारा दुकानों का पगड़ी शुल्क 3 लाख रखने से नाराज व्यापारी 2 दिन पूर्व नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे थे और इस पगड़ी शुल्क को कम करने की बात रखी थी। बात न बनने पर उन्होंने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सामने अपनी बात रखी। जिस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता, नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता, नगर महामंत्री गौरे खान और एमएलसी प्रतिनिधि मनीष कुमार शर्मा ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी कुमार संजय व चेयरमैन प्रतिनिधि वसीम खान से मुलाकात की और संबंधित व्यापारियों की समस्या उनके सामने रखी। इसी बीच नायब तहसीलदार हरीश जोशी भी नगर पंचायत पहुंचे और सभी की सहमति से नगर पंचायत की दुकानों का पगड़ी शुल्क सर्किल रेट के अनुसार 1 लाख, 2 लाख, और 3 रखने पर सहमति बनी। इसके साथ ही नगर पंचायत द्वारा 18 सौ रुपए मासिक शुल्क पर भी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी ने विचार करने की बात कही। जिस पर अधिकारियों ने इस पर भी दोबारा विचार विमर्श करके मासिक शुल्क के समाधान का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर संबंधित समस्त व्यापारी भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button