गोड्डा

पथरगामा में स्वच्छता अभियान चलाकर बीडीओ सह अंचलाधिकारी ने दिया स्वच्छता का संदेश

– मंदिर परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर किया श्रमदान, लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा । पथरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। महज एक सप्ताह पूर्व अंचलाधिकारी का कार्यभार संभालने वाले उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान प्रारंभ किया।
अभियान की शुरुआत पथरगामा मुख्य चौक स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर से की गई। जहां लंबे समय से कचरे का अंबार लगा हुआ था। इसे संज्ञान में लेते हुए उन्होंने जेसीबी, ट्रैक्टर एवं स्वयं झाड़ू लेकर सफाई अभियान में भाग लिया और मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान किया। अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल के आसपास गंदगी फैलाना अनुचित है। उन्होंने कहा कि “हर नागरिक का प्रथम दायित्व है कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, खासकर धार्मिक स्थलों के समीप विशेष ध्यान दें।” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति मंदिर परिसर या सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध जुर्माना के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी स्वच्छता को लेकर सजग रहने का संकल्प लिया ।
स्वच्छता अभियान में मेला समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार भगत, राजद युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमित कुमार भगत, संतोष भगत सहित मेला समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button