अमरोहा

सुभासपा नेताओं का जोया में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/प्रवक्ता दयाराम भार्गव, प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश सुजीत बंजारा, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अभिनव अग्रवाल व मेरठ मंडल अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि दीपक चौहान जोया में कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया। दयाराम भार्गव ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुभासपा का कारवां तेजी से आगे बढ़ रहा है। सभी जिलों में संगठन खड़ा हो चुका है और आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

प्रदेश अध्यक्ष सुजीत बंजारा ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है और उनका उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर, कोषाध्यक्ष आदेश अमरोही, जिला उपाध्यक्ष इस्लामउद्दीन इदरीसी, ब्लॉक कमांडर जोया प्रीत चौधरी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा नीटू जाटव, ब्लॉक कमांडर शोभित (अमरोहा), विधानसभा अध्यक्ष अमरोहा जुनैद अहमद, नाजिम, सुहेल और वसीम अहमद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button