अमेठी

जर्जर हैं अमेठी और संग्रामपुर के ब्लाक कार्यालयों के भवन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। अमेठी और संग्रामपुर के विकास खंड कार्यालयों के भवन जर्जर है। बारिश में इन भवनों के गिरने की संभावना है। यहां बैठकर काम करना खतरे से खाली नहीं है। खंड विकास अधिकारी की ओर इस सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई थी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता इंजीनियर जमील अहमद ने स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजी है। संग्रामपुर ब्लॉक कार्यालय का भवन निष्प्रयोज्य घोषित किया जा चुका है। अमेठी विकास खंड का निर्माण वर्ष कहीं भी अंकित नहीं है। अमेठी रिपोर्ट की स्थलीय रिपोर्ट सहायक अभियंता के पास अधूरी पड़ी हुई है।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button