रामपुर शाहबाद
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का शव फांसी के फंदे पर झुलता मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारकर बिना किसी कानूनी कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार महिला का मायका सम्भल जनपद का है। महिला की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व शाहबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में हुई थी। महिला के दो लड़के और एक लड़की भी है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव शुक्रवार सुबह भुस के कमरे के पास झुलता देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने महिला के शव को फंदे से उतारा और उनके मायके वालों को सूचना दी। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्यवाही के महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


