पाकुड़
पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में हुआ मासिक लोक अदालत का हुआ आयोजन
Monthly Lok Adalat was organized in Pakur Civil Court
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद के अध्यक्षता में प्रभारी सचिव विशाल मांझी की उपस्थिति में आज पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें कुल 9 बेंच का गठन किया गया जिसमें एक सौ साठ वादों का निष्पादन किया गया साथ ही 55 लाख 16 हजार का समझौता कराया गया। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी वादी प्रतिवादी उपस्थित रहे।



