4 अगस्त 2025 से 30 अगस्त 2025 तक चलने वाले विशेष लोक अदालत का हुआ समापन
Special Lok Adalat running from 4 August 2025 to 30 August 2025 concluded
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद के अध्यक्षता में विशेष लोक अदालत जो 4 अगस्त 2025 से 30 अगस्त तक एनआई एक्ट वाद, एमएसीटी वाद, भूमि राजस्व मामले, वैवाहिक मामले को लेकर आयोजित की गई। जिसमें एनआई एक्ट वाद के 6 मामले निष्पादन और दस लाख 62 हजार रूपए का समझौता कराया गया। वही एमएसीटी वाद के 43 मामले का निष्पादन किया गया और 44 लाख 50 हजार रुपए का समझौता कराया गया। भूमि राजस्व मामले से संबंधित 52 वादों का सफल निष्पादन कराया गया एवं वैवाहिक मामले से संबंधित 119 मामले को सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। मौके पर प्रभारी सचिव विशाल मांझी समेत न्यायिक पदाधिकारी, वादी प्रतिवादी उपस्थित रहे।



