सिंगरौली
नगर निगम के बिद्युत शाखा में करोंङो के LED घोटाले ने गोस्वामी का छीना प्रभार!

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली –नगर निगम सिंगरौली में वर्षो से बिद्युत शाखा में कुंडली मारकर बैठ कर गोस्वामी जी करोड़ो का LED बल्ब में फर्जी बाड़े का खुलासा परिषद के बजट सत्र के दौरान हुआ था जिसकी जाँच सिंगरौली कलेक्टर संज्ञान लेकर स्वतः कर रहे है, अभी जुलाई में ख़रीदे गए लाखों के बल्ब की शिकायत पुनः सिंगरौली कलेक्टर के पास पहुंची है जिसकी नस्ती कलेक्टर द्वारा मांगी गई है, जिसे संज्ञान में लेते हुए आयुक्त सविता प्रधान द्वारा प्रवीण गोस्वामी को बिद्युत प्रभार से हटाते हुए उन्हें मोरवा में NCL द्वारा की जारहे भू अर्जन में निगम के संपत्ति के मुआवजा व गरणा का कार्य सौपा गया है,
नगर निगम की नवनियुक्त आयुक्त के पास बिद्युत शाखा की गम्भीर शिकायत पहुंची है, निगम सूत्रों की माने तो आयुक्त बिद्युत शाखा में हुए काम LED ख़रीदी, फर्जी कोटेशन की जाँच करवा सकती है, एक साथ आज हुए फेर बदल से निगम में सनाका खींचा हुआ है, लापरवाही बरत रहे कर्मचारी भी फूल स्पीड में काम कर रहे, लम्बे समय से निगम की सफाई व्यवस्था चरमराई थी अब पटरी पर आने लगी वही अब राजस्व वसूली भी जोर पकड़ने लगा,



