बेतुल
बैतूल परोपकार की राह पर आगे बढ़ी जनसेवा कल्याण समिति
सेवाभाव के 30 वर्ष पूर्ण होने पर मां शारदा सहायता समिति ने किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मां शारदा सहायता समिति, बैतूल के तत्वावधान में जनसेवा कल्याण समिति को रक्तक्रान्ति सहित विभिन्न सेवा कार्यों के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मां शारदा सहायता समिति के सेवाभाव के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस गरिमामय समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।
जनसेवा कल्याण समिति का ध्येय हमेशा जनसेवा और परोपकार रहा है।
किसी भी प्रकार की मदद के लिए जनसेवा कल्याण समिति के युवा हमेशा तत्पर रहते हैं। चाहे रक्तदान की आवश्यकता हो, जरूरतमंदों की आर्थिक-सामाजिक मदद करनी हो या फिर आपदा और विपत्ति की घड़ी में लोगों तक राहत पहुँचानी हो, समिति के सदस्य तुरंत आगे आते हैं। इस अवसर पर माँ शारदा सहायता समिति की ओर से राहुल ढेंन्डे, जिला अध्यक्ष अजय गंगारे, नीरज बारस्कर, सागर चौहान, नितिन सिंह चौहान, हर्षित ठाकरे, राजू हारोड़े, शुभम खातरकर, देव साजने और नीरज झाड़े उपस्थित रहे।
समिति ने कहा कि यह सम्मान आमला और आसपास के उन सभी रक्तदाताओं का है जिन्होंने रक्तदान की इस मुहिम को समिति के साथ मिलकर आगे बढ़ाया है। हम इस सम्मान से गौरवान्वित हैं, लेकिन सम्मान अपने साथ जिम्मेदारियां भी लेकर आता है। जनसेवा कल्याण समिति पुनः संकल्प लेती है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जाएगा और रक्तदान की यह प्रथा शहर की पहचान बनी रहेगी। समिति ने अब तक रक्तदाताओं के सहयोग से कई जरूरतमंदों की परेशानियां दूर की हैं और आगे भी इसी सेवाभाव के साथ प्रयासरत रहेगी।



