बरेली
झारखंड के महामहिम संतोष गंगवार को अनिल पाटिल ने किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । नाथनगरी बरेली में श्री गणेश महोत्सव की धूम प्रतिमा विसर्जन के साथ ही साप्ताहिक चलने वाले श्री गणेश महोत्सव का हुआ समापन श्री गणेश महोत्सव के संस्थापक अध्यक्ष अनिल; पाटिल ने बताया इस वर्ष बाबूराम धर्मशाला शिवाजी 0मार्ग पर चल रहे सार्वजनिक श्री गणेश महोत्सव का समापन दिनांक 2 सितंबर को हुआ था। जिसमें माननीय महामहीम नहीं पहुंच पाए थे। झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार लगातार पिछले कई वर्षों से इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना करते हैं। आज मेरे निवास पर पहुंच कर भगवान श्री गणेश जी की विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एवं आरती कर प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर उन्होंने सभी बरेली वासियों को श्री गणेश महोत्सव के पावन पर्व की बधाई दी व्यापारी नेता अनिल पाटिल ने एक गणेश जी की प्रतिमा भेंट देकर राज्यपाल संतोष गंगवार जी का स्वागत किया।



