बरेली
शिक्षक दिवस पर याद किए गए सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : रिठौरा भारत के द्वितीय पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन को उनके जन्मदिन पर शुक्रवार को याद करते हुए शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज,पीएन दीवान पब्लिक स्कूल, कृतिका फार्मेसी कालेज, निहाल -श्याम डिग्री कालेज में डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए उनके महान कार्यों एवं शिक्षकों के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया।शिक्षण संस्थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।इस दौरान प्रधानाचार्य आशीष कुमार सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, प्राचार्य सीएम गंगवार,सचिव जितेंद्र पाल सिंह, शिक्षक राजेंद्र सक्सेना, खूबकरन लाल, दीपिका बनर्जी,दिव्यमोहन भटनागर,प्रज्ञा गुप्ता, सुलभ अग्रवाल, रेहान खान, सुमित गंगवार,ममता शंखधार रूबी, शीतल साहू सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।



