
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बालूमाथ प्रखणड क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया ।सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यर्पण,दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया ।प्रखंड मुख्यालय स्थित किड्स जूनियर स्कूल,गुरुकुल भाई छोटा स्कूल,ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल,एंजेल पब्लिक स्कूल, दून स्कूल, राजकीय कृत उच्च विद्यालय,विद्या कोचिंग सेंटर बालूमाथ समेत विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । गुरुकुल माय छोटा स्कूल मे इस अवसर पर केक काटा गया ।तत्पश्चात शिक्षक शिक्षिकाओं को उपहार देकर विद्यार्थियों ने आर्शीवाद लिया। वहीं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरु शिष्य की महत्व को बताएं। शिक्षक दिवस को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह रहा।



