डीबीएल कोल कम्पानी के आमिरजोला कार्यालय में आयोजित भगवान गणेश की पूजा-अर्चना पश्चात बाद प्रतिमा का किया विसर्जन
After the worship of Lord Ganesha organised at the Amirjola office of DBL Coal Company, the idol was immersed

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। डीबीएल कोल कम्पानी के आमिरजोला स्थित कार्यालय में आयोजित भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद शुक्रवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया। दस दिवसीय गणेश पूजा उत्सव के आयोजन को कोल कम्पानी में कार्यरत कर्मियों की पत्नियों के संगठन हम सखियां एक डाल के काफी सक्रियता से सम्पन्न कराया। डीबीएल कोल कम्पानी कार्यालय में हर साल बड़े ही धूमधाम से हम सखियां एक डाल के द्वारा गणेश पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें कन्या पूजन और हवन के साथ पूजन संपन्न कराया जाता है. वहीं 10 दिनों तक सुबह-शाम भगवान गणेश की आरती की जाती है। इस मौके पर डीबीएल के एबीपी ब्रजेश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, पीएसपीसीएल के राकेश कुमार सिंह, केके सिंह, प्रिंस कुमार, जेपी राय, राजेश कर्ण, नृपेंद्र सिंह, पंडित शंकर ओझा सहित अन्य मौजूद थे।



