अमरोहा

कुट्टी मशीन से करंट लगने पर किसान की मौत

अमरोहा में चारा काटते समय हादसा, परिवार में 2 पत्नियां और 3 बच्चे

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमरोहा जनपद की तहसील हसनपुर के थाना आदमपुर क्षेत्र में रूपा नांगल में मंगलवार सुबह एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। 40 वर्षीय जगतवीर पुत्र बलवंत सिंह अपने घर पर पशुओं के लिए कुट्टी मशीन से चारा काट रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन तुरंत उन्हें निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक जगतवीर के परिवार में दो पत्नियां माया और नीरज हैं। उनके तीन बच्चे – बेटा माधव और दो बेटियां निशा और नेहा हैं। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। आदमपुर थाना अध्यक्ष कुमरेश त्यागी के अनुसार, परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button