अमरोहा
12 सितंबर को होने वाली बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने को लेकर एसडीएम हसनपुर को सौंपा बीआरएसएस ने ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस ने पहुंचकर एक ज्ञापन एसडीएम हसनपुर को सौंपा जिसमे उन्होंने बताया है l कि 12 सितंबर को होने वाली मासिक पंचायत नवीन तहसील हसनपुर मे की जाएगी l जिसमें किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर उठाया जायेगा l और जिसमें संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति की मांग की है l एक्शन बिजली विभाग सप्लाई इंस्पेक्टर, नहर विभाग, जिला कृषि अधिकारी, पंचायत स्थल पर समय दोपहर1:00 बजे तक नहीं पहुंचते हैं तो धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा l ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र सैनी ,जिला अध्यक्ष अमरोहा दीपक गुर्जर ,ब्लॉक अध्यक्ष नौ सिंह ,साहब सिंह ,पीतम सिंह ,मूलचंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे l




