हापुड़

जलभराव की समस्या का निदान करने खुद गंदे पानी से होकर पहुंचे डीएम अभिषेक पांडेय ने किया मौके का निरीक्षण ।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

हापुड़। शहर में जलभराव की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गढ़ रोड के भीमनगर, न्यू भीमनगर और गिरधारी नगर जैसे इलाकों में नालियों की खराब व्यवस्था के कारण गंदा पानी सड़कों और घरों में घुस रहा है। बदबू, मच्छर और बीमारियों के खतरे से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने गढ़ रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार सुबह जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। डीएम ने बिना हिचक गंदे और बदबूदार पानी में उतरकर पैदल निरीक्षण किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके साथ एसडीएम सदर ईला प्रकाश भी मौजूद थीं। स्थानीय लोगों ने डीएम को बताया कि जल निकासी की कमी ने उनकी जिंदगी को नर्क बना दिया है। डीएम अभिषेक पांडेय ने मौके पर ही संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और जल्द ही स्थायी समाधान का आश्वासन दिय

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button