गाजियाबाद

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बुलाई विभागीय बैठक

कहा – विकास कार्यों और जलभराव की समस्या पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। शुक्रवार को लोनी तहसील सभागार में  विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने आपात विभागीय बैठक बुलाई। बैठक में राजस्व, नगरपालिका, जल निगम, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी समेत सभी संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
विधायक गुर्जर ने बैठक में लोनी क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की और सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से  निर्माणाधीन कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश दिए।
दिल्ली-सहारनपुर मार्ग व अन्य स्थानों पर जलभराव की समस्या का युद्धस्तर पर निस्तारण।
नगरपालिका में सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठाने और मशीनरी संचालन की निगरानी एसडीएम लोनी करेंगे।
विकास कार्यों में अड़चन डालने वालों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
बेहटा बंद फाटक की निविदाएं आमंत्रित, समयबद्ध समाधान के निर्देश।
विद्युत विभाग को नवनिर्माणाधीन बिजली घर और लाइन पृथकीकरण कार्य  को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने स्पष्ट कहा – “जनता की सुविधाओं से जुड़ा कोई भी कार्य लापरवाही या देरी से नहीं होना चाहिए। मैं खुद इन कार्यों की निगरानी करूंगा। यदि कोई अधिकारी कार्यों में अड़चन डालता है, तो उसकी रिपोर्ट सीधे शासन को भेजी जाएगी।”
बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी दीपक सिंघनवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लोनी के.के. मिश्र, पीडब्ल्यूडी से गुलाब सिंह, जल निगम से संजय सिंह, विद्युत विभाग से एसडीओ पंचम, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-2 व खंड-3 और वरिष्ठ सफाई निरीक्षक लोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button