बेतुल
बैतूल सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगे प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्मदिन
भाजपा चिरापाटला मंडल की बैठक आयोजित,

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर भाजपा चिरापाटला मंडल की बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर समेत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर बूथ स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय केंद्रित विकास योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है। 2014 के बाद से विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी 2447 सेवा एवं विकास कार्यों के माध्यम से राष्ट्र आराधना में लगे हुए हैं। राजेंद्र यादव ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस कार्यकर्ता सादगीपूर्ण तरीके से मनाएंगे तथा अधिक से अधिक सेवा कार्यों में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मंडल प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, वरिष्ठ नेता रामबकस यादव, मंडल महामंत्री रामपाल भलावी, अश्विन राठौर एवं मंडल पदाधिकारी मोहित आर्य, श्रीमती गंगा नायक भागरती कौरे, पप्पी बंन्शीलाल उइके, सेकलाल यादव, लालू यादव, श्याम नाथ चौहान, राजकुमार बशकार, राजेश यादव एवं बुथ अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



