अमरोहा

हैंडलूम कारोबारी की आत्महत्या मामले में नई जांच

विवेचक पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप, इंस्पेक्टर पंकज तोमर को सौंपी जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में हैंडलूम कारोबारी गुफरान की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। विवेचक अभिलाष प्रधान पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगने के बाद उनसे जांच छीन ली गई है। अब यह मामला इंस्पेक्टर पंकज तोमर को सौंपा गया है।गुफरान ने 24 अगस्त को मोहल्ला नल स्थित अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृत्यु से पहले उन्होंने मोबाइल में एक वीडियो और डायरी में सुसाइड नोट छोड़ा था।विवेचक अभिलाष प्रधान पर आरोप है कि उन्होंने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने में देरी की। साथ ही वह आरोपियों के साथ मिलीभगत कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था, जिसके कारण विवेचक की कार्यप्रणाली संदिग्ध मानी जा रही है।मृतक गुफरान ने अपने सुसाइड नोट में कई लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इनमें मोहल्ला कोट के फजल, सराय कोहना के सोनू कबाब वाला, बबलू और मोहसिन, चाहमुल्लान के अयूब बावर्ची, बटवाल के तंजीम बेग, तलवार शाह के सलीम तथा गुफरान की भाभी सना शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button