गोड्डा

दुर्गा पूजा को लेकर पथरगामा में प्रशासन सतर्क, कई स्थानों पर बैरिकेडिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

पथरगामा  :- आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पथरगामा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार को पथरगामा थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग की गई। थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। फिलहाल गांधीग्राम, बाबूपुर मोड़, पथरगामा मुख्य चौक सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में और भी संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग की जाएगी, ताकि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। स्थानीय पुलिस बल के साथ-साथ विशेष टीम भी क्षेत्र में सक्रिय रहेगी। थाना प्रभारी ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button