बिजनौर
पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर गुलदार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बिजनौर। नजीबाबाद क्षेत्र में लोगों में आतंक बरपा करने वाल गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ज्ञात हो कि नजीबाबाद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गुलजार ने आतंक मचा रखा था। गुलदार ने पिछले दो हफ्तों में तीन मासूम बच्चों व एक महिला को अपना शिकार बना डाला था। इसको लेकर क्षेत्र वासियों में काफी आक्रोष व्याप्त हो गया था। और ग्रामीणों व किसान यूनियन के कार्यकताओं ने एक सप्ताह से नजीबाबाद और बिजनौर में डीएफओ कार्यालय पर धरना दे रखा है। वन विभाग काफी समय से गुलदार को पकड़ने के प्रयास में लगा हुआ था।इस घटनाक्रम के बीच सोमवार/ मंगलवार की रात को ग्राम महावतपुर इससे पुर में वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए एक पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वही गुलदार है जिसने तीन दिन पूर्व महिला पर हमला कर उसे मार डाला था। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों व वन विभाग ने राहत की सांस ली है।



