गोड्डा

राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। समाहरणालय स्थित डीएमएफटी  सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीडीसी दीपक कुमार दूबे, समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी एवं रीजनल को-ऑर्डिनेटर रूपक दीक्षित के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी के द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम 16 अक्टूबर 2025 तक जिले में किया जायेगा। यह कार्यक्रम पोषण अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। बताया कि इस वर्ष पोषण माह के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर विशेष गतिविधियां आयोजित  किए जाएंगे। पोषण माह 2025 का मुख्य उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों तथा समुदाय के अन्य सदस्यों के पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार लाना है। इस दौरान समुदाय आधारित विभिन्न गतिविधियों पंचायत बैठकों, महिला समूहों, युवा समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं स्थानीय पदाधिकारियों के सहयोग से पोषण संबंधी संदेशों का प्रभावी प्रसार किया जायेगा। विशेष पहल के तहत पुरुष देखभालकर्ताओं की सहभागिता को बढ़ावा दिया जायेगा तथा पोषण चैंपियनों की प्रेरणादायी कहानियों को भी सामने लाने का प्रयास किया जायेगा। जिससे समाज के अन्य लोग भी प्रेरणा ले सकें. जिला प्रशासन ने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं सामुदायिक संगठनों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि जिले के हर घर तक संतुलित आहार, स्वास्थ्य और पोषण का संदेश पहुंचे और एक कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग के  कर्मियों को पोषण माह 2025 के सफल संचालन को लेकर शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी प्रखंडों में किया गया। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, समाज कल्याण विभाग के कर्मी आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button