गाजियाबाद
लोनी में विधायक की जन चौपाल में अपेक्षाकृत कम भीड़, गुटबाजी पर फिर उठे सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाज़ियाबाद। लोनी की गुलाब वाटिका कॉलोनी में आयोजित भाजपा जन चौपाल कार्यक्रम से इस बार स्थानीय लोगों ने दूरी बनाई । कालोनी में भाजपा से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं लेकिन कार्यक्रम में भाजपा के जितेंद्र गुप्ता, सभासद अकुश जैन और पूर्व सभासद सतीश जैन के मौजूद होने के बावजूद भीड़ का ना जुटना सवाल खडा करता है। गली नंबर 15 में होने वाले उद्घाटन समारोह और जन चौपाल में स्थानीय लोगों की कम भागीदारी चर्चा का विषय बन गई।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए और बिजली, सफाई व जलनिकासी की समस्याओं पर लोगों से संवाद किया। विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर एक सप्ताह के भीतर जन समस्याओं को दूर करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियो को दिए।
हालांकि, कालोनी में भीड़ कम रहने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ इसे प्रचार के अभाव में भीड ना जुटना बता रहे हैं कुछ स्थानीय लोग इसे भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी और आपसी खींचतान से जोड़कर देख रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी और स्थानीय मुद्दों पर नाराजगी भी इसकी एक वजह हो सकती है।
भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बताते हुए स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं, लेकिन कम उपस्थिति ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या पार्टी के प्रति लोगों का आकर्षण कम हो रहा है।
कार्यक्रम में रोहित भारद्वाज, सभासद रोहित चौहान, टीटु ठाकुर,, कृष्ण बंसल, नितिन ढाका, जितेंद्र कश्यप ने भी भागेदारी की।



