बिजनौर
सांप के डसने से हुई बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। शेरकोट थाना क्षेत्र में पशुओं के लिए जंगल में चारा लेने गए एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। घटना से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार शेरकोट के मोहल्ला समना सराय निवासी अमर सिंह अपनी पत्नी के साथ पशुओं के लिए चारा काटने जंगल गया था। बताया जाता है कि चारा काटते समय ही उसको जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने की खबर जैसे ही आसपास काम कर रहे लोगों को मिली वह दौड़कर वहां पहुंचे और अमर सिंह को उपचार के लिए कई झाड़ फूंक करने वालों और देशी जड़ी बूटियों से इलाज करने वालों के पास ले जाया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।



