साहेबगंज

बीएलएनएल बोहरा डिग्री कॉलेज में दुरुस्त होगी शिक्षा व्यवस्था विधायक

MLA says education system will be improved in BLNL Bohra Degree College

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल बीएलएनएल बोहरा डिग्री कॉलेज में शासी निकाय की बैठक माननीय विधायक सह- शासी निकाय के अध्यक्ष मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें एसडीओ सह सचिव सदानंद महतो मौजूद थे। बैठक में कॉलेज के शैक्षणिक व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था सहित संसाधन से जुड़ी समीक्षा एवं चर्चा की गई. साथ ही शिक्षक एवं शिक्षकोत्तर कर्मियों के उपस्थिति से भी जुड़ी जानकारी प्राप्त की गई है। विधायक ने कहा कि बोहरा डिग्री कॉलेज के शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कॉलेज के प्राचार्य से शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली गई है यहां के शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त कराया जायेगा। इसे लेकर कुलपति एवं उच्च शिक्षा के मंत्री से भी वार्ता की जायेगी। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा क्षेत्र के बच्चों को मिले इसे लेकर लगातार प्रयास की जा रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में बच्चों के शैक्षणिक व्यवस्था के प्रति सकारात्मक विचार के साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षकोंत्तर कर्मी कार्य करे। मौके पर प्राचार्य प्रो हरिशंकर सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ सिदाम सिंह मुंडा व शिक्षाविद भुदेव कुमार मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button