गोड्डा

कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन स्थगित, प्रशासन से वार्ता के बाद लिया फैसला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड भर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कुड़मी समुदाय के लोगों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का असर गोड्डा जिले में भी देखने को मिला। बीते दिन रेल टेका–डहर छेका कार्यक्रम के तहत पुनसिया गांव के समीप बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के लोग एकजुट होकर आंदोलन में शामिल हुए थे। इस दौरान करीब दो घंटे तक गोड्डा–हंसडीहा रेलखंड पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया था कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, विरोध जारी रहेगा। इसी क्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सार्थक वार्ता हुई है। प्रशासन ने उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने और शीघ्र कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। संगठन के नेताओं ने कहा कि प्रशासन की इस सकारात्मक पहल को देखते हुए आंदोलन को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि यदि आने वाले समय में सरकार और प्रशासन उनकी मांगों पर अमल नहीं करते हैं, तो आंदोलन को और बड़े स्तर पर पुनः शुरू किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button