मेरठ

नवागत SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने जनपद न्यायाधीश से की शिष्टाचार भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति (IPS) ने जनपद का कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को जनपद न्यायाधीश मेरठ से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच प्रशासनिक एवं न्यायिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। पुलिस और न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय, प्रभावी न्यायिक प्रक्रिया तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया।

SSP मूर्ति ने कार्यभार संभालने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने की बात कही है। जनपद न्यायाधीश से हुई मुलाकात को पुलिस एवं न्यायिक व्यवस्था के बीच बेहतर तालमेल की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button