साहेबगंज

डीडीसी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज डीडीसी सतीश चंद्रा ने सोमवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया।इस दौरान उनके साथ सीएस डॉ.रामदेव पासवान व डॉ.मुकेश कुमार मौजूद थे,इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था,इमरजेंसी सेवाओं,मरीजों की चिकित्सकीय देखभाल का जायजा लिया गया। मरीजो को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया,साथ ही सुधार के निर्देश दिए गए,साथ ही मरीजो के बेड पर प्रतिदिन चादर बदलने की बात कही गई है। डीडीसी ने कहा कि मरीजो को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, इसपर अस्पताल प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।इधर डीडीसी ने एसएनसीयू वार्ड का भी जायजा लेते हुए कई दिशा निर्देश दिए है।वही सुरक्षा गार्ड को ड्यूटी के प्रति कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि ईमानदारी के साथ ड्यूटी निभाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button