बरेली
राजश्री अस्पताल ने कांवड़ियों के लिए लगाया जलपान व चिकित्सा शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। नगर क्षेत्र रिठौरा कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों की सेवा के लिए रिठौरा स्थित राजश्री हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की ओर से जलपान व निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। संस्थान के सचिव राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि लगातार पैदल चलने से कांवड़ियों के पैरों में सूजन व दर्द होने पर कुशल चिकित्सकों की देखरेख में फिजियोथेरेप्यूटिक मसाज की सुविधा दी गई। पैरों में छाले व दर्द पर वरिष्ठ फिजीशियन द्वारा निःशुल्क इलाज किया गया। श्रावण के अंतिम सोमवार पर कांवड़ियों की भारी संख्या को देखते हुए फल वितरण, जलपान और यात्रा की सुगम निकासी के लिए मार्ग प्रबंधन भी किया गया। शिविर में चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रबंध निदेशक इंजी. रोहन बंसल का सेवा प्रबंधन सराहनीय रहा, स्वयं सेवकों ने सेवा प्रदान की।



