रामपुर शाहबाद
मोहल्ला हकीमान में खुला बेस्ट माही इंस्टिट्यूट छात्राओं को मिलेगी बेहतर शिक्षा
जीजीआईसी की प्रधानाचार्य और कोतवाल ने फीता काटकर क्या माही इंस्टिट्यूट का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। मोहल्ला हकीमान में माही इंस्टीट्यूट का भव्य उद्घाटन जीजीआईसी की प्रधानाचार्य वंदना शर्मा एवं कोतवाल पंकज पंत द्वारा फीता काटकर किया गया । माही इंस्टिट्यूट के प्रोपराइटर डायरेक्टर सुमित कश्यप ने दोनों मुख्य अतिथियों को उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने क्षेत्र के सभी छात्र-छात्राओं एवं परिजनों से विशेष अपील करते हुए कहा कि उनके बच्चों उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कंप्यूटर, मेहंदी, सिलाई और ब्यूटी पार्लर आदि के कोर्स को सीखने के लिए आग्रह किया। सुमित कश्यप ने बताया कि यहां जो भी कोर्स कराए जा रहे हैं। इस दौरान जलपान एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। उद्घाटन के मौके पर शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के अध्यक्ष आफताब, संस्थापक एहसान खां, विधिक सलाहकार सोहेल असरार खान, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार भटनागर, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, फहीम आतिश, फैज़ी खान, जहीर खान, जनहित कमला ईडन गार्डन इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य मोनू शर्मा, श्री डालचंद शर्मा इंटर कॉलेज बड़ा गांव से प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा एवं अध्यापक केपी सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से अध्यापिका सुमन बरनवाल, आरएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजीव सक्सेना, दिल्लन खान, माही इंस्टिट्यूट मैनेजर सुमित कश्यप, एमडी माही कश्यप, व्यवस्थापक रोहन कुमार, कंप्यूटर टीचर अमरीन बी, पार्लर टीचर उमरा बी, सिलाई टीचर इरम बी, पूजा रानी आदि मौजूद रहे।

