अमरोहा
थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी द्वारा
अमरोहा पुलिस ने छात्राओं को महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी जिसमें एमएस इंटर कॉलेज आदमपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में अमरोहा पुलिस के रहरा थाना प्रभारी कुमरेश त्यागो ने एमएस इंटर कॉलेज आदमपुर की छात्राओं को मिशन शक्ति के फेज-5 के तहत शक्ति_दीदी,बीट आरक्षियों द्वारा एमएस इंटर कॉलेज आदमपुर में महिलाओं,बालिकाओं महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए। बताया कि कोई उनको परेशान करे तो इन नंबरों पर फोन करें। तुरंत मदद की जाएगी। पहचान भी उजागर नहीं होगी। बुधवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी द्वारा छात्राओं को 1090, 181, 112, 1098, 1930 के बारे मे जागरूक किया गया।



