अमरोहा

अमरोहा में बारात पर हमला

एक दर्जन युवकों ने दूल्हे को बग्गी से खींचकर पीटा, सिर फूटा; अस्पताल में भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा की तहसील हसनपुर के थाना सैद नंगली क्षेत्र में गुरुवार की शाम करीब 6 बजे ऊपर वाला तरारा गांव निवासी आकाश की बारात में एक दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। हमलावर साइकिल की चेन, लोहे के कड़े और चाकू लेकर आए थे। उन्होंने दूल्हे को बग्गी से खींचकर उस पर हमला किया। इस दौरान दूल्हे का सिर फट गया और उसके कपड़े भी फट गए। बारातियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर दूल्हे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
दूल्हे के पिता वीर सिंह ने बताया कि एक दिन पहले गांव का एक युवक बारात में हंगामा करने की धमकी देकर गया था। उन्होंने इस घटना को पूर्व नियोजित साजिश बताया है। घायल दूल्हे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
दूल्हे के भाई पवन कुमार ने बताया कि हमारे गांव के ही एक लड़के का मेरे भाई से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसके बाद दोनों को समझा-बुझाकर शांत कर घर भेज दिया था‌। विवाद किस बात को लेकर हुआ था यह नहीं पता। इसके बाद वह भाई को चैलेंज देकर गया था कि मैं तेरी बारात चढ़ने नहीं दूंगा। वहीं, दूल्हे आकाश का कहना है कि बारात चल रही थी वह बग्घी पर बैठा था। अचानक 15 से 16 लड़कों ने बग्गी पर चढ़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह पहचान में नहीं आए।
थानाध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीर सिंह ने कहा कि बेटे के उपचार के बाद वे ससुराल जाएंगे और फेरे संपन्न करेंगे। वधू पक्ष के लोग दूल्हे के स्वस्थ होकर वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button